ईओ ने किया रैन बसेरे व जल रहे अलाव का किया निरीक्षण

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ईओ ने रैन बसेरे का रात्रि में औक्षक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। जरूरतमन्दों के लिए ठहरने, गर्म रजाइयों और भोजन की व्यवस्था की गई है। आधार कार्ड जॉच के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ठन्ड के बीच बेघर एवं जरूरतमन्द लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा ने देर रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट बने रैन बसेरे का औक्षक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के साथ ही साथ नगर में जल रहे अलाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस रैन बसेरे में जरूरतमन्द लोग पूरी तरह से नि:शुल्क रुक सकते हैं। ठन्ड से बचाव हेतु नगर पालिका की ओर से गर्म रजाई, कंबल, चारपाई सहित खानपान की भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो इसके लिए भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता पर पर विशेष नजर रखी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *