आयुक्त ने टीएचआर प्लांट व सीएचसी का किया निरीक्षण, किया चौपाल में समस्या सुनी समस्याएं

हरदोई, समृद्धि न्यूज। आयुक्त विजय विश्वास पंत ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन तहसील सण्डीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज स्थित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों के लिए बनने वाले पोषाहार के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके उपरान्त उन्होने सीएचसी बेगमगंज के जननी सुरक्षा केन्द्र,मरीज भर्ती वार्डो का निरीक्षण किया तथा मरीजों से अस्पताल से मिलनी वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से वार्ता की। श्री पंत ने टीकाकरण,मात्तृव योजना आदि की जानकारी ली तथा एएनएम व आशा के रजिस्ट्रर एवं अभिलेखों को देखा।सीएचसी पर उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करें और समय-समय पर मरीजों की जांच कर निर्धारित दवायें उपलब्ध करायें।इसके उपरान्त आयुक्त ने ग्राम पंचायत सचिवालय बेगमगंज भवन में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं के बारे मे पूछा। उन्होंने निराश्रित,दिव्यांग आदि पेंशनरों के सम्बन्ध में लाभार्थियों से बात कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार से प्राप्त करने वाले सभी पात्र लाभार्थियों की पेंशन समय पर उनके खाते में भेजें।आयुक्त ने पंचायत भवन में स्वास्थ्य,लघु, स्वरोजगार,समाज कल्याण,दिव्यांग आदि विभागों द्वार लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि उक्त शिविरों में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराये और चिकित्कों से दवायें प्राप्त करें। इस अवसर पर सीडीओ सान्या छाबड़ा,सीएमओ डा0 भावनाथ पाण्डे,एसडीएम न्यायिक सण्डीला संजय अग्रहरी सहित तमाम अधिकारी उपिस्थत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *