अध्यक्ष विजय राठौर व महामंत्री बने अजय कुमार संत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन शाखा फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी का गठन संरक्षक राममोहन भल्ला व राकेश सारस्वत, दीपिका त्रिपाठी एवं प्रमोद दीक्षित की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। वरिष्ठ सहायक विजय राठौर को अध्यक्ष व अजय कुमार संत महामंत्री एवं अभिषेक मिश्रा कोषाध्यक्ष बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके दुबे, केडी दीक्षित को बनाया गया। संगठन मंत्री स्वाती मिश्रा बनी। उपाध्यक्ष प्रीती तिवारी, ममता राठौर बनायी गई। सूर्यनारायन त्रिपाठी को आडिटर बनाया गया। राजभारती को संयुक्त मंत्री, रिजवान खान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। सदस्य कविता गंगवार, विमलेश कुमारी व शशांक वर्मा बने। संरक्षक राममोहन भल्ला, राज्यकर्मचारी महासंघ के संरक्षक राकेश सारस्वत, राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित की देखरेख में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी घोषित हुई।
ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसो0 की कार्यकारिणी घोषित
