हरदोई। सीएचसी कोथावां पर महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 40
महिलाओं का दूरबीन विधि से नसबंदी की गई।सीएचसी प्रभारी डॉ विपुल वर्मा ने नसबंदी शिविर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विभाग की ओर से सीएचसी पर महिला नसबंदी शिविर एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व पुरुषों को परिवार नियोजन से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया।गांवो से आशा कार्यकत्रियों द्वारा नसबंदी की इच्छुक महिलाओं को लाया।जिसमें 47 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत 40 महिलाओं को नसबंदी हेतु चयनित किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी महिलाओं की रक्त एवं गर्भ से संबंधित जांच की गई जिसमे 40 महिलाओं को ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया।जिनका सर्जन डॉ रेनू जलौटा ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद महिलाओं की तीन घण्टो तक अस्पताल में निगरानी करने के बाद उन्हें घर एम्बुलेंस से भेजा गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विपुल वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पाने के लिए चलाए जा रहे परिवार कल्याण नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान डॉ चंद्रकांत डॉक्टर मोहित,स्टॉफ नर्स मोनिका, अनुराधा,मीरा सहित आशा आनंदवती,गीता,उर्मिला,पूजा वैश्य प्रतिभा,रामफली,मंजू,सविता,सीमा व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में 40 महिलाओं ने कराई नसबंदी
