अखबार में प्रकाशित खबर के बाद चेती नगर पंचायत…..

अलाव के लिए नगर में डलवायी गयीं लकडिय़ां
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज नगर पंचायत ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर के विभिन्न सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। यह कदम प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद उठाया गया।
अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने खबर का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप शनिवार शाम को नगर में लगभग 15 स्थानों पर अलाव जलाए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों और असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना है। दिसंबर महीने की शुरुआत से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट और घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत ने इन चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त लकडिय़ां उपलब्ध कराकर अलाव की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की। स्थानीय लोगों ने अलाव तापकर ठंड से काफी राहत महसूस की। जिससे यह पहल सफल रही। सबसे ज्यादा राहत रिक्शाचालकों ने महसूस की, जो सर्द रातों में भी कोई ठौर न होने से अलाव आदि के सहारे ही अपनी गुजर बसर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *