रोटरी क्लब के सदस्यों ने गरीबों को वितरण किए कंबल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए रोटरी क्लब फर्रुखाबाद द्वारा रविवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल एवं वस्त्र वितरण किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना है, ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें। सभी सदस्यों ने ढाई सौ से तीन सौ लोगों को कंबल और गर्म वस्त्र और खाने पीने का सामान वितरित किया।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से इस मानवीय पहल को सफल बनाया। क्लब के सदस्यों का मानना है कि इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और हर गरीब और असहाय व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी मदद की जा सकती है। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ0 वी0के0 गुप्ता, दीपक खन्ना, मनोज कपूर, शरद रस्तोगी, संदीप अग्रवाल, डॉ0 प्रशांत श्रीवास्तव, लकी गुप्ता, प्रवीण माथुर, उदित अग्रवाल, रितु गुप्ता, मोनिका खन्ना, मोनी कपूर, नेहा रस्तोगी, रुचि अग्रवाल, नेहा श्रीवास्तव, सारिका चौधरी, दीपाली अग्रवाल, शिवानी चंद्रा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *