सडक़ हादसा: बाइकों की भिड़ंत में आर्मी जवान व छात्र की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार शाम थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में आर्मी जवान विनीत व छात्र अंकित की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायलों का उपचार शुरु कर दिया है।

मृतक विनीत भारतीय सेना में तैनात थे, छुट्टी पर आये थे

इस भीषण बाइकों की भिड़ंत में जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर निवासी 35  वर्षीय विनीत पुत्र राजेंद्र भारतीय सेना में जवान थे। वह वर्तमान में जम्मू में तैनात थे। छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। बीती रात अपनी पत्नी निशा और 7 साल के बेटे रोहन के साथ फर्रुखाबाद क्षेत्र के मसेनी रामनगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। जैसे वह ग्राम महरुपुर बीजल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक सवार ने विनीत की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनीत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं विनीत की पत्नी निशा और पुत्र रोहन भी घायल हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल ११२ ने घायल को अपनी कार से लोहिया भिजवाया।

दूसरा मृतक अंकित अपनी बुआ के पास रहता था

पुलिस घायल को लोहिया पहुंची। जहां डाक्टरों ने घायल युवक को उपचार किया इस दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक अंकित पुत्र कुंवरपाल निवासी थाना कमालगंज के क्षेत्र कतरौली पट्टी है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अंकित दरियागंज में अपनी बुआ के पास रहता था। सूचना मिलते ही मृतक अंकित की बुआ व फूफा भी लोहिया अस्पताल पहुंच गये और उनका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस घटना में 18  वर्षीय ओमवीर पुत्र रामतीर्थ निवासी तरा नगला, थाना जहानगंज तथा 17 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुभाष भी घायल हुए है। पुलिस ने जांच पड़ताल की और शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *