फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन में बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी के साथ कानून-व्यवस्था/मिशन शक्ति अभियान/लंबित विवेचना निस्तारण/जन शिकायत/साइबर अपराध अभियान/ आईजीआरएस को लेकर गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश
