आंगनबाड़ी व सहायिका को कारण बताओं नोटिस किया जारी
हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय विकासखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो का बाल विकास परियोजना अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया जिसमें बंजारी कला प्रथम व तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र पवारी कला प्रथम व द्वितीय तथा बंजारी कला बगुला जोर आदि केंद्रो का औचक निरीक्षण किया जिसमें बंजारी कला मे आंगनबाड़ी अर्चना सिंह अनुपस्थित पाई गई पवारी कला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रंजन सिंह व सहाइका रामादेवी उपस्थिति पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री युनिफोर्म में न होने पर कारण बताओं नोटिस जारी की गई। बंजारी कला कोल बस्ती प्रथम में अर्चना आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनुपस्थिति रही तथा बच्चे भी नहीं मिले जिनके कारण मानदेय निरस्त के लिए संस्तुति पत्र भेजा जाने की बात सीडीपीओ ने कहा है । बंजारी कला कोल बस्ती बगुला जोर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सविता देवी व सहायिका सुनीता उपस्थित मिली परंतु अभिलेख अपूर्ण होने व अत्यधिक नाटे बच्चों की संख्या होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों की नाटे पन की संख्या ज्यादा होने के बावजूद सूचना न देने तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर यूनिफॉर्म में न मिलने एवं केंद्र पर अनुपस्थित पाए जाने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को कारण बताओं नोटिस एवं मानदेय निरस्त करने के लिए पत्र पत्राचार किया गया है । बाल विकास परियोजना अधिकारी के औचक निरीक्षण से केंद्रो पर न जाने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में खलबली मची हुई है।
