शिव पार्वती विवाह की कथा सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है – कुमकुम पाण्डेय

हलिया (मिर्ज़ापुर):बरौंधा बाजार में आयोजित राम कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका कुमकुम पाण्डेय शिव पार्वती के विवाह की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर किया।माता पार्वती के गले में माला पड़ते ही हर हर महादेव के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान पंडाल में बैठी सैकड़ों महिलाएं खुशी से नाचने लगी। आज के कथा की यजमान बरौंधा की प्रधान गुलाब कली प्रधान पति गोपाल कोल ने विधिवत पूजन करके आरती उतारी। शिव पार्वती के विवाह की कथा सुनाते हुए मानस कोकिला कुमकुम पाण्डेय ने कहा कि समूचे ब्रह्मांड भोलेनाथ का अनोखा चमत्कार है। इस दौरान अर्श हास्पीटल के महाप्रबंधक डा• महा नारायण भारती यू ओ कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक ओमकार पाण्डेय विहिप हलिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र निरंजन पाण्डेय चंद्र भूषण उर्फ कप्तान पाण्डेय ओम प्रकाश मिश्र लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *