वालीबॉल में गुलरिहा की टीम बनीं विजेता

दो दिवसीय ब्लॉक टड़ियावां में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विजेता व उप विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मेडल, मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

हरदोई माय भारत , हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र ,समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को टड़ियावां के मानस इंटर कॉलेज खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य संजू गुप्ता रहे । मानस इंटर कॉलेज के प्रबंधक निगम मिश्र तथा प्रधानाचार्य आशीष कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलकूद के महत्व और थीम पर प्रकाश डालने के साथ -साथ विजय दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
युवाओं के लिए वॉलीबॉल , लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए कबड्डी , बैडमिंटन और 100 मीटर का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल में कुल 08 टीमों ने भाग लिया। जिसमें गुलरिहा की टीम विजेता और भिहीपुरवा की टीम उपविजेता रही । कबड्डी में टीम हिमांशी टीम विजेता और टीम निधि उपविजेता रही। 100 मीटर पुरुष वर्ग में दुर्गेश,विकास और अनुराग क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे । सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं जिला युवा अधिकारी द्वारा मोमेंटो , मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन युवा मंडल हरिहरपुर और सैचामाऊ के अवनीश सिंह एवं अखिलेश सिंह द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *