दिल्ली में आज से बीएस-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश

नई दिल्ली: दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लग गईं। प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली में आज से काफी कुछ बदल जाएगा। अब 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य है। PUC सर्टिफिकेट के बिना फ्यूल नहीं मिलेगा। केवल BS-VI मानक वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री मिलेगी। रेत ढोने वाले ट्रकों पर पूरी तरह से बैन है, ये कड़े कदम दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाए गए हैं। दिल्ली-NCR की हवा इन दिनों इतनी सीरियस है कि उसे सही होने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है, हालात ऐसे हैं कि हसन जहांगीर का गाना ये हवा ये हवा, ये हवा अब रोमांटिक नहीं बल्कि अलर्ट बन चुका है। हवा आंखों को चुभ रही है, फेफड़ों को बीमार कर रही है, आलम ये है कि सुबह का आगाज सूरज से नहीं बल्कि स्क्रीन पर AQI के दर्शन से हो रहा है। इन सबके बीच सरकार का दावा है कि हवा में घुला जहर कम करने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जो कि आज से लागू होंगे। दिल्ली में आज से केवल बीएस.6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लग गईं। हालांकि, तकनीकी खामियों के कारण कई पंपों पर सर्वर डाउन हो गया, जिससे जांच बाधित रही और लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। हालात को संभालने के लिए पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *