क्रिश्चियन इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

 छात्रों ने क्रिसमस ड्रामा किया प्रस्तुत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिश्चियन इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रबंधक राजेश मसीह, प्रधानाचार्य अमित सिंह ने बुके देकर डीआईओएस का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्सों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया और कोरस पर कैरल सिंगिंग प्रस्तुत की। छात्रों द्वारा क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने क्रिसमस ड्रामा प्रस्तुत कर मन मोह लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से डीआईओएस को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी क्रिसमस की बधाई दी। पादरी स्टीफन मसीह ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया। धन्यवाद प्रधानाचार्य अमित सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन संजीव प्रकाश ने किया। प्रमुख रुप से व्यवस्था अवधेश प्रभु खोजी ने देखी। आये हुए प्रधानाचार्य व अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा0 धर्मेन्द्र रघुवंशी, डा0 अनिल सिंह, डा0 बृजभूषण सिंह, प्रधानाचार्य रोजीशन विश्वासी, प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल, रंजीत मैसी, के अलावा प्रभात दीक्षित, एसएल मैसी, अभय दुबे, जगदीप लाल, अतुल दास, गौरव एविल, जयवंत सनी, अविनाश डेविड, आलोक द्विवेदी, संतोष दुबे, संजीव प्रकाश, राहुल मैसी, आरआर करन, परिहार व सुनील सक्सेना के अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *