फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं अनुशासन का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
खेल महोत्सव में जनपद के अनेक विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न खेल क्लबों की टीमों ने सहभागिता की। कड़े मुकाबलों के बीच सीपी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने समर्पण, टीम भावना एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी। निदेशक डॉ मिथलेश अग्रवाल ने इस सफलता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परिणाम बताया। उपनिदेशक अंजू राजे एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। इस उपलब्धि में खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी एवं केके बाजपेई का योगदान रहा।
संसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने पाया द्वितीय स्थान
