हड़ताल के बाद काम पर लौटे सचिव, बीडीओ ने बुलायी बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर गुरुवार को विकास खंड अधिकारी ने काम पर लौटे सचिवों की बैठक बुलायी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिवों से साप्ताहिक समीक्षा कर दिशा निर्देश दिये। वहीं एडीओ पंचायत को सचिवों के डोंगल लौटाने के निर्देश दिये हैं। साप्ताहिक बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, शौचालय तथा आवास तथा स्वच्छ भारत मिशन आदि पर चर्चा की गई। जिसमें विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम पंचायत सचिवों को बताया कि अब वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों को बढ़ावा दें। विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह से डोंगल वापस करने के लिए निर्देश दिये। वहीं एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह ने अपने कार्यालय पर पहुंचकर सभी सचिवों को डोंगल वापस किये। बताते चलें बीते दिनों से अपने प्रदेश की स्टार के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर चल रहे थे। जिससे कि सभी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर रोक लगी हुई थी। जब उनकी समस्या का समाधान होने लगा, तो ग्राम पंचायत सचिव अपने कामों पर वापस लौटने लगे। बैठक के दौरान विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेश कुमार, प्रवीण कुमार, मोतीलाल यादव, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत बैठक में मौजूद रहे। विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान ने बताया कि कुछ सचिव गैर जनपदों में विभागीय ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। वापस आकर उनकी भी बैठक ली जायेगी और उनको भी विकास कार्यों के बारे में बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *