फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के पर ब्लॉक स्तरीय भाषण व काव्य तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक बढ़पुर व ब्लाक राजेपुर के महाविद्यालय तथा इंटर कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। भारतीय महाविद्यालय, बद्री विशाल पीजी कॉलेज, मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ, डीएन कॉलेज फतेहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इंटर कॉलेजों में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकपुर, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज रकाबगंज मऊदरवाजा, माता चंद्रावती इंटर कॉलेज चिलसरा रोड के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 12वीं की छात्रा कामिनी, द्वितीय स्थान पर कक्षा नवीं का छात्र अजय कुमार एवं तृतीय स्थान पर कक्षा ग्यारहवीं का छात्र निमिष कुमार मिश्रा रहा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बद्री विशाल पीजी कॉलेज की परास्नातक की छात्रा निवेदिता अवस्थी प्रथम स्थान पर, राजकीय महाविद्यालय निनौआ के स्नातक के छात्र आदित्य रतन शाक्य द्वितीय स्थान पर तथा भारतीय महाविद्यालय के स्नातक की छात्रा रजनी यादव और बद्री विशाल पीजी कॉलेज की छात्रा यशिका मिश्रा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में बद्री विशाल पीजी कॉलेज की छात्रा निवेदिता अवस्थी प्रथम, एनकेपी इंटर कॉलेज की छात्रा अवन्या साध द्वितीय तथा दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर की छात्रा पल्लवी अग्निहोत्री तृतीय स्थान पर रही। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राध्यापिका डा0 शालिनी एवं डॉ0 अनामिका सक्सेना रही। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश, प्रधानाचार्य संतोष कुमार कटियार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय से आए प्राध्यापकगण तथा इंटर कॉलेज से आए अध्यापकगण उपस्थित रहे। संचालन डॉ0 आलोक बिहारी लाल ने किया।
भारतीय महाविद्यालय में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
