धू-धूकर जली कार, मची अफरा तफरी, बाल-बाल बचा चालक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के मोहम्मदाबाद रोड पर एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। तत्परता का परिचय दिखाते हुए चालक ने अपने आप को बचाया। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद निवासी दीपक कुमार एक व्यापारी के यहां नौकरी करते हं। व्यापारी का नवाबगंज बाजार में दुकानों पर समान बेचा जाता है। उसी की उधारी वसूल करने दीपक ओमिनी कार से आए थे। शाम लगभग साढ़े तीन बजे जब वह वापस घर जा रहे थे, तभी नवाबगंज मोहम्मदाबाद मार्ग पर अचानक कार में धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर चालक दीपक ने रोका। वैसे ही कार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे के पानी को जलती कार पर डालना शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं चालक दीपक ने बताया कि कार तीन दिन पहले ही मेरे मालिक ने खरीदी थी। अभी मालिक के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। इसमें गैस किट लगी है जिसमें से गैस लींक हो रही थी और कार में अचानक धुंआ के साथ चिंगारी निकली, तभी कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार में अचानक से आग लग गई थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने को कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *