रंजिशन किया गाली-गलौज, दोनों पक्षों में चले ईंट पत्थर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व में शेखपुरा मेले में विवाद को लेकर दबंगों ने जुमे की नवाज के बाद गाली-गलौज किया। जिससे दोनों पक्ष फिर आमने आमने आ गये और जमकर ईंट पत्थर चले।
जानकारी के अुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रूस्तमपुर में शेखपुर के मेले में हुए विवाद को लेकर दिनांक 11.12.25 को आसिफ अहमद पुत्र जहीर निवासी शेखपुर रूस्तमपुर कमालगंज ने कुछ नामदर्ज एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा आज जुमे की नवाज के बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी। उसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा भी उसी भाषा में उन्हें जवाब दिया गया। जिस माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों द्वारा ईंट पत्थर एक दूसरे पर फेंके जाने लगे। सूचना पर कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की तथा दबंगों के ऊपर जांच कर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *