नाबालिग से छेड़छाड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रारंम्भ किये गए अभियान मिशन शक्ति 5.0 के दृष्टिगत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 341/2025 धारा-115(2)/352/351(2)/74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण शिवम उर्फ कल्लू पुत्र देशराज, हिमांशु पुत्र श्याम पाल, नवीन पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। दिनांक 14.12.2025 की शाम को बुलेट बाइक सवार तीन युवकों द्वारा लोको रोड पर एक नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ की गयी तथा इसका विरोध करने पर तीनों युवकों द्वारा पीडि़ता के मामा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 341/2025 धारा-115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में अभियुक्त शिवम उर्फ कल्लू पुत्र देशराज, हिमांशु पुत्र श्याम पाल, नवीन पुत्र श्याम सिंह उपरोक्त प्रकाश में आये तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बी0एन0एस0 व 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर 03 अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *