फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक युवक पुलिस की कैप लगाकर सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट डालकर खाकी की छवि को धूमिल कर रहा है। कई लोगों ने इस युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग थाना कादरीगेट पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के अंतर्गत मोहल्ला नरकसा निवासी अंकुश राजपूत अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पुलिस की कैप लगाकर भडक़ाऊ पोस्ट डाल रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। पीडि़त लोगों ने उपरोक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग संबंधित थाना पुलिस से की है। लोगों का कहना है कि उपरोक्त युवक ने अपने जन्मदिन पर उपरोक्त कैप लगायी है और इसकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर की है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।
दरोगा की कैप लगाकर युवक पुलिस की छवि कर रहा धूमिल
