जगह-जगह भक्तों ने स्वागत कर लगाये खाटू श्याम बाबा के जयकारे
21 दिसम्बर को कन्हैया मित्तल के आने को लेकर भक्तों में बड़ा उत्साह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 15वां श्रीश्याम महोत्सव पर नगर में भव्य निशान व शोभायात्रा निकाली गई। लोहाई रोड स्थित राधाश्याम शक्ति मंदिर से बैंडबाजा व डीजे की धुन पर खाटूश्याम बाब की निशान यात्रा शुरु होकर चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल सराय, लालगेट होते हुए बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस पहुंची। चौक पर श्याम भक्तों न फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। दीप संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन ने प्रतिष्ठान के बाहर यात्रा का स्वागत किया। नेहरु रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। घुमना पर व्यापारियों ने स्वागत किया। वहीं लाल सराय में खाटू श्याम बालाजी गु्रप व भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में श्याम भक्तों ने खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम भक्त अंकित कुमार गुप्ता, मनोज सक्सेना, मनोज कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, विनय गुप्ता, पप्पू शुक्ला, अमन राठौर, अभिषेक गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, पंकज गुप्ता, विकास गुप्ता, बंटू दुबे, विजय सक्सेना, अनिल गुप्ता, दीपक सक्सेना, रवि गुप्ता, प्रवेश गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में भक्त व महिलायें मौजूद रही। सभी भक्त नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रीश्याम महोत्सव द्वारा भव्य जागरण २१ दिसम्बर को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य पुजारी चुलकाना धाम देवेन्द्र महाराज के अलावा भजन गायक कन्हैया मित्तल व आयुष, समीर, पायल एवं सोनम समता व आशु वर्मा अपने मुखार बिंदु से भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
श्रीश्याम महोत्सव द्वारा नगर में धूमधाम से निकाली गई निशानयात्रा
