अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय संयोजक बने वीरेन्द्र सिंह राठौर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर प्रबोधानंद महाराज ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग की। वह अपने जनपद प्रवास पर आये हुए थे। बढ़पुर स्थित होटल राजपूताना में पत्रकार वार्ता में कहा कि १९८५-८६ में राम मंदिर ताला खोलने का जो आंदोलन था उसमें मैंने भी प्रतिभाग किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इनकार कर दिया था। उसके बाद १९९१ में जब राम मंदिर का ताला खुला तो उसमें मुख्यमंत्री योगी के गुरु अवैद्यनाथ जी महाराज के साथ उस आंदोलन में भाग लेने का मौका मिला था। उस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि राम नवमी के दिन ११ बजे तक भगवान श्रीराम मंदिर का ताला नहीं खुला तो बड़ी संख्या में लोग आत्मदाह करेंगे। इससे प्रभावित होकर सरकार को बड़ा निर्णय लेने पड़ा। वहां के तत्कालीन मजिस्टे्रट के आदेश पर राम मंदिर का ताला खोला गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। वैसे तो भाजपा सरकार व नरेन्द्र मोदी सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य कर रही है। जिसका असर विदेशों में भी मोदी जी के कार्यक्रमों में दिखा। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना का राष्ट्रीय कार्य समिति का संयोजक ठा0 वीरेन्द्र सिंह राठौर को बनाया। जिला संरक्षक अरुण प्रकाश गुप्ता, चन्द्रभूषण गुप्ता को बनाया। जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता को बनाया गया है। अशोक रस्तोगी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य, राजीव रस्तोगी उत्तर प्रदेश कमेटी के सदस्य व सुनील अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी बनाये गये है। उन्होंने भारत में कठोर जन संख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की और उसको १०० प्रतिशत लागू कराया जाये। उसमें हम दो हमारे दो ही होना चाहिए।
भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये:महामण्डलेश्वर प्रबोधानंद महाराज
