खाद की ओवररेटिंग और टैगिंग किया तो जायेंगे जेल: डीएम

जनपद को मिली 110594 बोरी यूरिया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी एव उर्वरक से जुड़े समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण तथा उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जा रही है। जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियोंं द्वारा उर्वरक वितरण की स्थिति पर सजग निगरानी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में माह दिसम्बर 2025 का यूरिया लक्ष्य 41651 मै0टन के सापेक्ष 47946 मै0टन जो लक्ष्य का 115 प्रतिशत है, डी0ए0पी0 लक्ष्य 13927 मै0टन के सापेक्ष 25666 मै0टन जो 184 प्रतिशत है, पोटास लक्ष्य 3710 मै0टन के सापेक्ष 11217 मै0टन जो लक्ष्य का 302 प्रतिशत है, एन0पी0के0 लक्ष्य 16987 मै0टन के सापेक्ष 30999 मै0टन जो लक्ष्य का 182 प्रतिशत है, सिंगल सुपर फास्फेट लक्ष्य 11196 मै0टन के सापेक्ष 18801 मै0टन जो लक्ष्य का 168 प्रतिशत है की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर कृषकों को उनकी मांग के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। इफको यूरिया की रैक जनपद को प्राप्त हो गयी है, जिससे 29720 बोरी प्राप्त हुई है जिसे सीधे सहकारी बिक्री केन्द्रों को भेजा जा रहा है तथा आगामी तीन दिवस में गुजरात स्टेट फर्टि0 कम्पनी की डी0ए0पी0 4200 बोरी, एन0पी0के0 19140 बोरी, कृभको कम्पनी की यूरिया 29400 बोरी, मैट्रिक्स फर्टि0 कम्पनी 51445 बोरी यूरिया रैकें प्राप्त होगी। जिसे सीधे सहकारी/निजी बिक्री केन्द्रों का आपूर्ति की जायेगी। इसके अतिरिक्त सडक मार्ग से भी इण्डोरामा कम्पनी की यूरिया आपूर्ति की जा रही है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है एवं जनपद में रेलवे रैक एवं सडक मार्ग से लगातार उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। किसान भाई बिक्री केन्द्र पर खतौनी एवं आधार अवश्य लेकर जायें जिससे उनकी भूमि के अनुपात में उर्वरक मिल सके। डीएम ने निर्देश दिये कि किसी भी विके्रता द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री की गयी अथवा मुख्य उर्वरक के साथ अनावश्यक टैगिंग की गयी तो उसको सीधे जेल भेजा जायेगा। जिला कृषि अधिकारी बी0के0सिंह ने अब तक अधिक मात्रा में उर्वरक विक्रय किये जाने पर 07 लाइसेन्स निरस्त किये जा चुके है तथा 22 लाइसेन्स निलम्बित कर दिये गये हैं साथ 01 दुकान सील कर दी गयी है। आगामी समय में नियमित जांच जारी रहेगी। जनपद में उर्वरकों की आवश्यकतानुसार समुचित उर्वरक उपलब्ध है, कोई कमी नहीं है और न ही कमी होने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *