संडे स्कूल के बच्चे व यूथ ने प्रस्तुतियां देकर किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिसमस के उपलक्ष्य में सिटी चर्च में क्रिसमस निटी बिटी कार्यक्रम का आयोजन संडे स्कूल के बच्चे व यूथ के द्वारा धूमधाम से किया गया। बच्चों ने प्रभु यीशु मसी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने हब्बा, मरियम, फरिश्ते आदि बनकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी स्टीफन मसीह की प्रार्थना के साथ हुआ। निटी बिटी प्ले कार्यक्रम में मुकेश डेविड द्वारा व्यवस्था की गयी। नन्हे, मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध किया। पादरी स्टीफन मसीह ने कहा प्रभु ने हमें सच्चाई का मार्ग दिया। उस मार्ग चलने के लिए हम लोगों को प्रेरित करें, गरीब व असहायलोगों की मदद करें। गरीबों पर खर्च करें और दान दें, क्योंकि प्रभु यही सिखाते हैं कि जो दूसरों की मदद करता है, उस पर कृपा बनी रहती है। मुकेश डेविड द्वारा बच्चों ने गीत प्रस्तुत किये और आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र मसीह, रंजीत मैसी आदि ने व्यवस्था देखी। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और सिटी चर्च को रंगीन झालरों से सजाकर खीस्ट जयंती के आगमन को लेकर रात भर उत्सव चलता रहा।
सिटी चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस उत्सव
