भाजपा नेता ने 18 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से की शादी

समृद्धि न्यूज। पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज की शादी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 4 दिसंबर को भोपाल में हुई इस सादगी भरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पल्लवी राज महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रही हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रही हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की शादी इन दिनों प्रदेश की सबसे चर्चित खबर बन गई है, 63 साल के बीजेपी नेता की 45 वर्षीय पल्लवी सक्सेना के साथ शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद दो अन्य महिलाओं ने खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। 63 साल के दीपक जोशी और 4५ साल की पल्लवी राज सक्सेना की यह शादी पूरी तरह निजी बताई जा रही है, लेकिन सार्वजनिक होते ही यह एक पॉलिटिकल टॉकिंग पॉइंट बन गई, कांग्रेस की सक्रिय महिला नेत्री रहीं पल्लवी राज पहली बार इतने बड़े राजनीतिक नाम से जुडऩे के बाद लाइमलाइट में आई हैं, इस शादी के सामने आने के बाद न सिर्फ उनके निजी जीवन को लेकर सवाल उठे, बल्कि दीपक जोशी के राजनीतिक सफर और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी चर्चा तेज हो गई। पल्लवी राज सक्सेना मध्य प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं,वे महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रह चुकी हैं। संगठनात्मक राजनीति में उनका नाम एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लिया जाता रहा है, वर्तमान में उनके पास कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन वे पार्टी गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। शादी के बाद उनका नाम पल्लवी राज सक्सेना जोशी हो गया है, दीपक जोशी और पल्लवी राज के बीच करीब 18 साल का उम्र का अंतर है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हालांकि दोनों की ओर से इसे निजी फैसला बताया गया है। दीपक की गिनती मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है, उन्होंने सबसे पहले साल 2003 में बागली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, इसके बाद वह विधानसभा पहुंचे थे, फिर उन्होंने लगातार 2008 और 2013 का विधानसभा चुनाव हाटपिपल्या सीट से जीता, लेकिन 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी ने उन्हें हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *