नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत में अपर जिला जज/सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों को न्यायालय की सुविधा गांव में देने की बात कही।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसीदपुर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थ विभाग समाधान के सहज और विश्वासपूर्ण प्रक्रिया के तहत कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। जहां से ग्रामीणों को बताया कि अब न्यायालय की सुविधा गांव में ही मिलेंगी। एक प्रयास न्यायालय से बाहर समाधान का जन जागरूकता विशेष मध्यस्थ तथा अभियान के तहत अपर जिला जज/सचिव संजय कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि मध्यस्थता द्वारा समाधान योग्य मामले जिसमें वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस के मामले, वाणिज्य विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, सामान्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, रेन्ट वसूली के मामले, संपत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले व अन्य उपयुक्त दीवानी के समस्त मामले ग्राम स्तर पर निस्तारण किए जाएंगे। इसके लिए बताया कि एक तहसील में 5 ग्राम पंचायत नामित की जाएंगीं। जिसमें एक मध्यस्थ बनाया जाएगा और उसका कार्यालय ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। जिसके लिए पंचायत सहायक में रसीदपुर के अमित कुमार को नामित किया गया। जिनको 30 दिसंबर को जिला न्यायालय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। ऐसी ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां अपर जिला जज/सचिव ने ग्रामीणों को दीं। इस मौके पर अभिनीतम उपाध्याय विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मतदाता अभियान, नीरज कुमार जनपद न्यायाधीश मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता ग्राम भटासा निवासी जवाहर सिंह गंगवार व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद के द्वारा भी ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां दी गईं। इसके अलावा डीपीआरओ राजेश चौरसिया, बीडीओ कृष्णपाल सिंह, ग्राम सचिव अरविंद कुमार, सुधीर कुमार एडवोकेट, ग्राम प्रधान भटासा गोपाल गंगवार, ग्राम प्रधान सुमित्रा प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्योना, ग्राम प्रधान सलेमपुर दूंदेमई तथा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
अपर जिला जज ने किया जिला विधिाक सेवा प्राधिकरण के कैंप कार्यालय का उद्घाटन
