अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

 शव की पहचान के लिए पुलिस करवायेगी डीएनए की सैम्पलिंग
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित संतोषपुर गांव के निकट गुप्ता ईट भट्टा के निकट बीती रात अज्ञात युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही कुचलकर कर दर्दनाक मौत हो गई।
घना कोहरा होने के कारण मृत पड़े युवक के ऊपर से कई वाहन निकल जाने के कारण वह बुरी तरह कुचल गया। मृतक के पास से पुलिस को उसकी काली पैंट आसमानी स्वेटर तथा काली बेल्ट मिली। 26 दिसंबर को सुबह 4:00 बजे मदनपुर निवासी कश्मीर के पुत्र बब्लू ने मृतक को बेहद खराब स्थिति में सडक़ पर पड़े देखा, तो घटना की सूचना मदनपुर चौकी को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सडक़ पर क्षतविक्षित पड़े शव को ग्लब्स पहनकर उसे इक_ा किया गया। उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शव के पहचान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। पहचान करने के लिए डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी। जिससे मृतक युवक की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *