फरार BJP नेता सतीश भोंसले प्रयागराज में गिरफ्तार

महाराष्ट्र से फरार बीजेपी नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। सतीश भोंसले पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों के शिकार सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं। वह महाराष्ट्र बीजेपी की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब उसे हिरासत में लेने के लिए महाराष्ट्र पुलिस प्रयागराज पहुंच रही है। सतीश को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जाएगा।  

प्रयागराज: महाराष्ट्र से फरार BJP नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। खोक्या पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों का शिकार करने सहित कुल 8 मामले दर्ज हैं। सतीश भोंसले BJP की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है। पुलिस ने उसे प्रयागराज एयरपोर्ट से पकड़ा है।
सतीश भोंसले महाराष्‍ट्र के बीड जिले का रहने वाला है। उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए महाराष्‍ट्र पुलिस प्रयागराज आ रही है। पुलिस उसे प्रयागराज कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे अपने साथ लेकर जाएगी। सतीश भोंसले को महाराष्‍ट्र के बीजेपी विधायक सुरेश धस का करीबी बताया जा रहा है। पिटाई के एक मामले को लेकर वह सुर्खियों में आ गया था।

घर में मिले थे वन्‍यजीवों के अवशेष

महाराष्‍ट्र में सतीश भोंसले के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। वन विभाग की छापेमारी में सतीश के घर से कई वन्‍यजीवों के अवशेष बरामद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *