शादी का झांसा देकर कथावाचक से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी का झांसा देकर कथा वाचक से ढोलक बजाने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कथावाचक 19 दिसंबर को पाढ़म क्षेत्र में कथा सुनाने आईं थीं। उनके साथ ढोलक बजाने का काम करने वाले नगला भाट निवासी सुनील यादव ने शादी का झांसा देकर घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने विवाहित होने की भी बात छुपाई। पीडि़ता का आरोप है कि जब वह उसके घर गई तो केवल सुनील ही था। सुनील का कहना था कि वह उनसे शादी करेगा। बाद में वह शादी करने से मुकर गया। उसके बाद बदनाम करने की धमकी देने लगा। जब उसके शादीशुदा होने की बात पता चली तो वह मेरे भाई को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *