समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचीं, जहां उन्होंने सुबह होने वाली भस्म आरती में भाग लिया। नुसरत ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी किया। उनकी इस भक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उन पर तीखा हमला बोला है। उनका महाकाल मंदिर का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई है और साथ ही नुसरत भरूचा का वहां जाना घोर पाप बताते हुए उन्हें कड़ी नसीहत भी दे दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा नुसरत भरूचा उज्जैन के महाकाल मंदिर गई, पूजा की, जल चढ़ाया और वहां की धार्मिक परंपराओं का पालन किया।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री नुसरत भरूचा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं। pic.twitter.com/WexcORQv4U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2025
इस्लाम इन सभी कामों की इजाजत नहीं देता, शरिया का हुक्म है कि नुसरत को पछतावा करना चाहिए, इस्तगफ़ार पढऩा चाहिए और कलमा पढऩा चाहिए। उन्होंने इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है, इसलिएए वह शरिया के दायरे में आ गई हैं और एक गंभीर बड़े पाप की दोषी हैं, उनके लिए पछतावा करना जरूरी है। मौलाना रजवी ने नुसरत भरूचा को नसीहत देते हुए कहा कि वह अब शरीयत की गिरफ्त में आ गई हैं।
Bareilly, Uttar Pradesh: All India Muslim Jamaat National President Maulana Shahabuddin Razvi says, "Nushrratt Bharuccha went to the Mahakal Temple in Ujjain, offered prayers, poured water, and observed the religious traditions there. Islam does not permit all these acts. Sharia… pic.twitter.com/5t6JQG2ta4
— IANS (@ians_india) December 30, 2025
