शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत द्वारा सिंगल प्लास्टिक यूज से मुक्त करने हेतु महाजागरुकता अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर पंचायत द्वारा सिंगल प्लास्टिक यूज से मुक्त करने हेतु नगर पंचायत शमशाबाद के कर्मचारियों द्वारा नगर में महा अभियान चलाकर आम जन मानस को जागरुक किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से हुआ। इसके बाद थाना चौराहा होते हुए नगर के मुख्य बाजार में जागरूप किया गया। प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक ग्लास, चम्मच, कांटे, प्लास्टिक स्टिक, किसी प्रकार की सजावट के लिए प्लास्टिक की सामग्री का प्रयोग नहीं करें और दुकानदार भाइयों को जगरूप किया गया आप पन्नी का प्रयोग नहीं करें। यदि कोई पन्नी का उपयोग करते पाया जायेगा, तो उस पर कार्यवाही की जायेगी और जुर्माना भी लगेगा। इस अभियान में नगर पंचायत के एक दर्जन के लगभग कर्मचारी साथ में चल रहे थे।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए किया गया जागरुक
