संगठन में काम करने वालों को भाजपा में मिलता है अवसर: अयोध्या प्रसाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह के एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में नए जिलाध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचित किए जाएंगे। भाजपा का संगठन देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। जिसकी केंद्र व देश के 20 राज्यों में सरकार चल रही है। पूरे क्षेत्र में संगठन पर्व के माध्यम से नए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को समाप्त किया गया है। प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी डॉ0 महेंद्र नाथ पांडे के द्वारा जल्द ही पूरे क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। पंचायत चुनाव एवं 2027 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नई कमेटी का गठन भी किया जाएगा। भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है यहां पर परिवारवाद और वंशवाद की परिपाटी नहीं चलती है, इसलिए जो कार्यकर्ता संगठन में निष्ठा एवं लगन के साथ कार्यकर्ता है उसको पार्टी द्वारा संगठन में कार्य करने का अवसर मिलता है। भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान संविधान गौरव अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता सौंपी है। इससे बौखलाई हुई यह राजनीतिक दल देश में जातिवाद की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं, लेकिन भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता ऐसे राजनीतिक दलों का डटकर मुकाबला करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया जल्द ही जिलों को नए अध्यक्ष मिलेंगे संभवत 2 से 3 दिनों में सूची घोषित होगी। इस अवसर पर सतपाल सिंह, हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, संजीव गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, प्रवीण पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *