मानव जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व है: भगवताचार्य संतोष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा माधव श्याम शक्ति लोहाई रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवताचार्य संतोष भाई ने कहा कि भगवान का नाम भजन जीवन का आधार है। संसार के प्रत्येक व्यक्ति ठाकुर जी के नाम का स्मरण करते है, जो निरंतर करते रहना चाहिए। इससे यह लोक और परलोक दोनों बनते है। श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन सुनने से पापी से पापी व्यक्ति की मुक्ति हो जाती है। प्रसंग में गोकर्ण एवं धुंधकारी की कथा प्रेरणा देती है कि मानव जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व है। वह परिवार समाज में मात-पिता व भाई-बहन के द्वारा आते है। प्रत्येक परिवार में गीता, रामायण का अध्ययन करके उसके संस्कारों का आचरण करें तो जीवन सफल बन जाता है। मनुष्य जीवन ऐसा है उसे आप और हम जैसा चाहे वैसा बना सकते है। उन्होंने अध्यात्मिक जीवन, आहार, रहन-सहन, प्रभु नाम का जाप करने से जीवन सुखमय बन जाता है। ईश्वर उस पर करुणा दया अवश्य करते है। सत्संग, हरिनाम संकीर्तन से जीवन की मुक्ति और अगला जन्म भी सफल हो जाता है। भगवत कथा के यजमान सपत्नी जितेन्द्र अग्रवाल रहे। इस मौके पर सुरेन्द्र सफ्फड़, डा0 मनोज महरोत्रा, डा0 शिवओम अम्बर, बृजकिशोर सिंह किशोर, गिरधर गोपाल, पवन अग्रवाल, कन्हैया लाल जैन आदि व्यक्ति मौजूद रहे। महाआरती के साथ विराम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *