धूमधाम से मनायी गयी संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बी0आर0 अंबेडकर जयंती समारोह समिति के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के ग्राम नगला जोधा में डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर जयंती समारोह समिति के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती को ग्रामीणों ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें गुरु रविदास के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनको याद किया गया। वहीं गुरु रविदास के विचारों पर बारी-बारी से प्रकाश डाला गया। सभी लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर के पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। वहीं संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सागर, कोषाध्यक्ष वीनू टेलर, शोभायात्रा के प्रभारी डॉक्टर अजय पाल, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, जागेश्वर दयाल, नेक राम दरोगा, बचन सिंह, रविंद्र सिंह, पातीराम, राज बहादुर, रितेश सागर, चंद्रपाल सिंह, सागर फौजी, जितेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, राजवीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *