केंद्रीय कारागार में निरुद्ध विधायक रमाकांत यादव से की मुलाकात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद धर्मेन्द्र यादव ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध फूलपुर के सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सांसद धर्मेन्द्र यादव के आगमन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव सहित सपा नेताओं ने पहुंचकर उनकी अगुवानी की और उनका स्वागत किया।
आजमगढ़ सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात कर जेल से बाहर आने पर पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होंने बताया कि जेल में बंद हमारी पार्टी के फूलपुर विधानसभा विधायक रमाकांत यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता है। इस संदर्भ में उन्होंने जेल प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन उनके उचित इलाज की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा नहीं करायी जा रही है। वह बोले कि रमाकांत चार बार के सांसद व पांचवीं बार के विधायक है। उन्हें प्रोटोकाल के अनुसार जेल प्रशासन उपचार और न ही मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करा रहा है। उनकी सेहत के अनुसार उन्हें जो भोजन मिलना चाहिए वह जेल प्रशासन नहीं दे रहा है। जिससे उनका स्वास्थ्य सही नहीं रहता है। सांसद धर्मेन्द्र यादव बोले भाजपा शासन में जेल में निरुद्ध नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है। न्याय पालिका पर हमें पूरा भरोसा है।
उन्होंने बताया कि विधायक रमाकांत यादव को एक मामले में ही शेष जमानत मिलना बांकी है। भाजपा की प्रदेश सरकार कस्टोडियल डेथ और फर्जी एनकाउंटर के मामले में कोई जबाव नहीं है। भाजपा बुलडोजर के नाम पर अन्याय व अत्याचार कर रही है। लगातार यूपी में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। संभल में विगत दिनों हुई घटना पर सरकार के पास कुछ कहने को नहीं है। इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर कर बांते कर रही है। अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस सपा नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी, सर्वेश अम्बेडकर, शशांक सक्सेना, आदि सपा नेता मौजूद रहे।
प्रदेश की भाजपा सरकार कस्टोडियल डेथ और फर्जी एनकाउंटर में नम्बर वन: धर्मेन्द्र यादव
