केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जाने की कवायद शुरू

जनपद को मिलेगी केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ डिवीजन डिप्टी कमिश्नर सोना सेठ, सहायक कमिश्नर विजय कुमार व प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी रवीश चन्द्र दुबे के साथ केन्द्रीय विद्यालय को अस्थाई रूप से संचालित किये जाने के लिए शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय टीम के साथ देवा स्थित सिताराम हिरोदेवी सरस्वती शिशु मन्दिर, समाज कल्याण छात्रावास नसरापुर, विनोद दीक्षित स्थित शाल्टर हाउस आदि का भ्रमण कराया। इसी दौरान केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए कन्नौज बागंर स्थित चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनपद में केन्द्रीय विद्यालय संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। कन्नौज बागंर में केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कहा कि अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु टीम को विभिन्न भवनों का आज भ्रमण कराया गया है। जिस पर विचार विमर्श करने के उपरान्त अन्तिम निर्णय लिया जायेगा। प्रयास किया जा रहा है। कि फरवरी माह से अस्थाई रूप से विद्यालय संचालित करा दिया जाये। जिला प्रशासन केन्द्रीय विद्यालय को अस्थाई रूप से संचालित कराये जाने हेतु हर संभव मदद करने के साथ हर सुविधा मुहैया करायेगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, तहसीलदार सदर हिमांशु प्रभाकर सहित आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *