मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 286 जोड़े हुए एक दूजे के

285 जुड़े हिंदू रीति रिवाज से तथा एक जोड़ा मुस्लिम रीति रिवाज से हुई शादी।

हलिया (मिर्ज़ापुर): क्षेत्र के भटवारी गांव स्थित जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने मैदान में मंगलवार को हलिया, लालगंज, छानबे, पटेहरा विकास खंड के आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुल 316 जोड़ो की शादी होने का सत्यापन के सापेक्ष 286 जोड़ी की शादी 80 मंडप में संपन्न हुई सत्यापन के बाद भी 20 जोड़े कतिपय कारणों से शादी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 285 जोड़े हिंदू रीति रिति रिवाज से तथा एक जोड़ा मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई।में विधायक रिकी कोल व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आचार्य निरजानन्द शास्त्री , हरिमंगल शुक्ला धर्मेंद्र कुमार दुबे ओम जी त्रिपाठी मनोरथ प्रसाद मिश्रा कौशल तिवारी प्रिंस दूध सुरेश शुक्ला राजेंद्र पांडेय पवन मिश्रा दुबे आदि आचार्यों ने विधिविधान व मंत्रोच्चारण से शादी संपन्न कराया। हिंदू जोड़ों के अतिरिक्त एक जोड़ा पटेहरा ब्लाक से पारो पत्नी राजन निवासी कुसुमहा के रूप में स्वीकार किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न होने क़े बाद मंच पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कंनौजिया द्वारा वर वधू को नव जीवन की शुरुआत करने क़े लिए आशीर्वाद प्रदान किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क़े तहत वर वधू को समाज कल्याण विभाग द्वारा वस्त्र, चांदी का सिक्का, पायल, प्रेसर कुकर, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, गैस चूल्हा आदि सामान दिया कार्यक्रम में मंचासीन विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार,परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, उपजिलाधिकारी लालगंज आशा राम वर्मा, भाजपा जिला उपाध्याय विपुल सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, खंड विकास अधिकारी हलिया डॉक्टर राजीव शर्मा, पटेहरा विजय शंकर त्रिपाठी, लालगंज बबिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह,एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव,एडीओ समाज कल्याण हलिया रणजीत,अपना दल एस नेता शशिकांत पटेल, जनार्दन कोल,विकास सोनकर प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, अरूण मिश्र, काशी मिश्र, रमेश मौर्य, राजेश मौर्य, कार्यक्रम संचालन लालजी मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *