समृद्धि न्यूज। धमकी मिलने के बाद मुंबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट जेद्दाह से हैदराबाद आ रही थी। जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को मानव बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप मच गया। इसके बाद मुबंई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस पूरे मामले को लेकर इंडिगो फ्लाइट अथॉरिटी का कहना है कि स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुएए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित, फ्लाइट को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया।
इंडिगो की फ्लाइट जेद्दाह से हैदराबाद आ रही थी। इसी बीच बम की धमकी मिली। ऐसे में मुंबई में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी मिलने पर 7:32 बजे एटीसी ने फ्लाइट संख्या 6ई068 के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया। यह विमान ए320 नियो था। विमान के मुंबई पहुंचने का समय 8.7 बजे था, लेकिन इसे बदलकर 8.20 किया गया। इस दौरान फायर बिग्रेड समेत पूरी तैयारी की गई। 8.17 बजे विमान की लैंडिंग हुई। जांच पूरी होने के बाद 12 बजे तक सभी टीमों को वापस भेज दिया गया। इस कथित ईमेल के बारे में एयरपोर्ट सिक्योरिटी को बताया गया है और अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है, साथ ही जेद्दाह से हैदराबाद जा रही फ्लाइट के पायलट से भी संपर्क कर उसे इस बारे में अवगत कराया गया।
