समृद्धि न्यूज। जिसे पर्यटन नगरी, झीलों की नगरी, अप्रतिम सौंदर्य की धनी कहा जाता है, लेकिन समुदाय विशेष के एक व्यक्ति की विकृत मानसिकता ने सुंदर नगरी की शांत फिजाओं में जहर घोल दिया। एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया और बच्ची को डरा-धमका कर चुप रहने के लिए मजबूर कर दिया। नैनीताल जनपद के मल्लीताल थाना क्षेत्रांतर्गत उस्मान के कुकृत्य के बारे में जब लोगों को पता चला तो पूरा शहर सुलग उठा। मल्लीताल में देर रात सैंकड़ों लोग सडक़ पर उतर कर हंगामा करने लगे और पुलिस के रोकने के तमाम प्रयासों के बाद भी धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी कर दी। अब आरोपी के घर बुलडोजर चलेगा।
प्रशासन ने आरोपी के आवास पर चस्पा किया नोटिस
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक 12 साल की नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी उस्मान के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मोड में है। आरोपी उस्मान के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। नैनीताल नगर पालिका प्रशासन द्वारा आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा कर दी गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाकर ही दम लेंगे। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे वालों की कोई जगह नहीं है और इस संदेश को अमलीजामा पहनाते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग की भूमि पर बना आरोपी का मकान
दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी स्थानीय रूप से ठेकेदारी का कार्य करता था। वहींए अब नगर पालिका प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माण को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई की पूरी तैयारी की जा चुकी है। आने वाले दिनों में इस पर तेजी से अमल किया जाएगा। यह कार्रवाई केवल कानून के उल्लंघन पर नहीं, बल्कि समाज में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।