लखनऊ: दबंगों ने नए वर्ष से पहले राजाजीपुरम में देर रात को पिस्टल की नोक पर किशोर को अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले गये। पिस्टल निकालकर सिर पर तान दिया। इसके बाद पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े उतरवाकर नंगा कर दिया। जबकि पीडि़त हाथ जोडक़र माफी मांगता रहा, दबंग उसकी पिटाई कर रहे थे। करीब पांच घटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। घर से पांच लाख रुपये लाने को बोलकर उसे गुरुवार सुबह छह बजे छोड़ा। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि, घटना स्थल की पहचान और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 31 दिसंबर की रात करीब दो बजे दबंगों ने जबरन किशोर को चार पहिया वाहन में बैठा लिया गया। दबंगों ने गाड़ी के अंदर ही किशोर की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। किशोर हाथ जोडक़र जान की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा। पीडि़त की मां ने तालकटोरा थाने में ईशू यादव और अनुज दीक्षित समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीडि़त की मां का आरोप है कि दोनों आरोपी इलाके के नामी दबंग हैं और उन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पीडि़त ने बताया कि दबंगों ने अवैध पिस्टल उसकी कनपटी पर सटाकर कहा कि अगर पांच लाख रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे। रकम सुबह तक देने का दबाव बनाया गया। करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद सुबह करीब छह बजे छोड़ दिया। घर वापस आने के बाद किशोर ने परिवार को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। किशोर की मां ने तालकटोरा थाने में इशू यादव व अनुज दीक्षित समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक पीडि़ता की तहरीर पर अपहरण, मारपीट, फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
