समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई, जो नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बस में २९ यात्री सवार थे, जिनमें से अभी तक 5 की मौत की जानकारी सामने आई है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने घटना को लेकर कहा कि सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए जुटी हुई हैं। पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल हुए हैं, घायल यात्रियों में से तीन को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, और 10 को इलाज के लिए नरेंद्र नगर अस्पताल भेजा गया है। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
