गंगा में कांवड़ भरने गया युवक स्नान करते समय लापता
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात भाई व साथियों के साथ गंगा स्नान कर कांवड़ भरने गया युवक स्नान समय अचानक गहरे पानी में चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।…
