युवक को खेत पर जहरीले सर्प ने डसा, मौत
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीगढ़ निवासी एक युवक को सर्प ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिकक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।…
