इटावा-बरेली हाईवे पर लगा जाम, परीक्षार्थी व वाहन चालक जाम में घंटों जूझे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पुल की मरम्मत के चलते किये गये रुट डायवर्जन के बाद भी रविवार को पुल पर जाम लग गया। जिससे छोटे वाहन चालकों व पीईटी परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बड़े वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की…

Read More

रिटायर्ड सैनिक के यहां से लाखों की चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात किसी समय अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गये और हंगामा करने पर चोर मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुर निवासी लालाराम राजपूत जो कि…

Read More

डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को अमृतपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की…

Read More

कंपिल का बेटा बना लेफ्टिनेंट, खुशी और गर्व से झूम उठा क्षेत्र

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। मां-बाप की परछाईं किशोरावस्था की शुरुआती डगर में ही सिर से उठ चुकी थी, लेकिन सपनों की उड़ान ने बेटे को हारने नहीं दिया। किसान का बेटा ऋतिक मिश्रा कठिनाइयों से जूझते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए संबल बनी, बल्कि पूरे कंपिल…

Read More

धूमधाम से भगवान गणेश को किया गया विदा

 डीजे रोकने पर भक्तों की पुलिस से हुई नोंकझोंक नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शनिवार को नगर के मुख्य बाजार थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की गणपति बप्पा मोरया कमेटी के लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्य तिराहे से अबीर गुलाल उड़ाकर ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ गणेश प्रतिमा…

Read More

कमालपुर में बारावफात पर नई रिवाज,बिना अनुमति निकलवाया बारह वफात का जुलूस

हिंदू संगठन 8 सितंबर को करेंगे अनंगपुर चौराहा जाम, एसओ पचदेवरा पर बड़ा आरोप हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बिना अनुमति बारह वफात का जुलूस एस ओ पचदेवरा अब्दुल जब्बार खान की मौजूदगी में निकाला गया।जबकि बिना आवश्यक अनुमति के कहीं भी नई रिवाज कायम करना कानूनन अपराध…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लगे गोली, भर्ती

कंपिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया। स्वजन इलाज के लिए युवक को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस के अनुसार युवक…

Read More

क्या बताऊं कितनी खूबियां हैं मदीने में, की सदाओं के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी।

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीरत कमेटी के तत्वावधान में परंपरानुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। इसकी शुरुआत जटवारा मोहल्ला स्थित ताजिये के चबूतरे से हुई। जुलूस में सैकड़ों बाइक सवार और घुड़सवार आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर के गल्ला मंडीए मुख्य चौराहा, बजाजा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजम खां तथा तहसील रोड…

Read More

अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से भक्तों ने गजानन को दी विदाई

नवाबगंज/कायमगंज/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मुख्य बाजार से भगवान गजानन की विसर्जन यात्रा निकाली गयी। यात्रा में डीजे की धुन पर भक्तगण महिला, पुरुष तथा युवतियां अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। अंत में पांचाल घाट पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर के मुख्य बाजार मार्ग मोहल्ला चिक वाली गली स्थित कमल मंदिर में स्थापित…

Read More

गजानन की विसर्जन यात्रा में भक्तों का उमड़ा भारी जनसैलाब

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, के गूंजे जयकारे कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शनिवार को भगवान गजानन की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। जनसैलाब इतना उमड़ा कि जगह कम पड़ गयी। भारी भीड़ के चलते रुट डायवर्जन किया गया था। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल साथ-साथ चल रहा था। देर शाम विसर्जन…

Read More