चेतावनी बिंदु पार हुआ गंगा का जलस्तर, ग्रामीणों में दहशत
उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करके 112.160 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी क्षेत्र के गांवों में हालात भयावह होने शुरू हो गए। परियर क्षेत्र में घरों के बाहर तक पानी पहुंच गया। वहीं सफीपुर व फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रास्तों के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया है।…
