शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शाहजहांपुर-शमशाबाद मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी भर जाने से नाव चालक व ट्रैक्टर चालक राहगीरों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। मजबूरी में राहगीर मनमाने पैसे देने के लिए मजबूर हैं।
ढाईघाट रोड पर शमशाबाद जलालाबाद मुख्य मार्ग पर चौराहार गांव के सामने लगभग ढाई फुट और लगभग 400 मीटर चौड़ाई में बाढ़ का पानी मुख्य मार्ग पर चल रहा है। जिससे बाइक चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक पानी में जाने के बाद बंद हो जाती है। मिस्त्री भी पास में ही अपनी दुकान लगाकर बैठे हैं। स्टीमर चालक और ट्रैक्टर चालक आसपास गांव से लेकर आए और चलाने लगे। जो बाइक चालकों से बाढ़ का पानी पार कराने के नाम पर 50 रूपये की अवैध वसूली कर रहे है। जिससे राहगीर मायूस नजर आ रहे हैं। राहगीरों ने बताया नाव चालक और ट्रैक्टर चालक 50-50 रूपये की अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। वहीं तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया 3 नाव चौराहार गांव के सामने राहगीरों की सुविधाओं के लिए लगाई गई है। किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी, ट्रैक्टर चालक कर रहे दो पहिया वाहन चालकों से अवैध वसूली
