के0डी0 बालिका में मुख्य अतिथि समृद्धि सिंह ने किया ध्वजारोहण

प्राचार्या ने छात्राओं को 26  जनवरी के महत्व के बारे में दी जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर कृष्णा देवी बालिका महाविद्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्या ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर जितेंद्र यादव एवं डायरेक्टर डॉक्टर अनीता रंजन की सुपुत्री समृद्धि सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में आगमन ने महाविद्यालय परिसर को एक नई ही रंग में रंग दिया। वहां की छात्राओं ने समृद्धि के उद्बोधन को बड़ी ही तन्मयता से सुना। ऐसा लग रहा था कि रूप बुद्धि शिक्षा संस्कार धन वैभव सब एक साथ आकर मंच पर विराजमान हो गए हों। प्राचार्य प्रेमलता के संबोधन ने 26 जनवरी के महत्व को छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशासनिक अधिकारी अरिमर्दन ने संविधान के निर्माण, उसकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्राएं व्यवहारिक जीवन में कैसे उन्नति कर सकती हैं की प्रेरणा दी। हिंदी प्रवक्ता डॉक्टर रेजिना शहर ने मंच संचालन और व्यवस्था देखी। सभी अध्यापकों और कॉलेज स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता, स्पीच के माध्यम से कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाया। मुख्य अतिथि समृद्धि सिंह ने भी पूर्ण मनोयोग से आयोजन का आनंद लिया तथा अंत तक अपनी उपस्थिति से पूरे समय एक जोश महाविद्यालय के कर्मचारियों और छात्राओं के अंदर बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *