फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महासचिव प्रभारी के दिशानिर्देशन पर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने महिलाओं को शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंद्रा पाण्डेय, महिला नगर अध्यक्ष जानकी शुक्ला एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा साहित्यभूषण सम्मान से सम्मानित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवियत्री गरिमा पाण्डेय को उनके घर पर जाकर शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने भी शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, अतीक सलमानी, विष्णु मिश्रा, रोहित वर्मा, हिमांशू मिश्रा, वात्सल्य मिश्रा, अंकित शुक्ला मौजूद रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेसियों ने महिलाओं को किया सम्मानित
