फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। 02 जुलाई को समय करीब 23:00 बजे थाना बागवाला क्षेत्र में एटा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 KT 5485 जो कि सवारी लेकर अलीगंज से एटा की तरफ जा रही थी, ग्राम कीलरमऊ से आगे रोडवेज बस के खराब होने पर चालक ने रोडवेज बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, तभी अलीगंज की तरफ से आ रहे कंटेनर संख्या डी0डी0 01 F 9652 द्वारा पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने 05 लोगों को मृत घोषित कर दिया
मरने वालों में
1. राजेश पुत्र राम सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी दौलतपुर नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद
2- सुखराम पुत्र राजपाल निवासी पिलखना जनपद फर्रुखाबाद
3. शैलेश कुमार पुत्र जोगराज उम्र 29 वर्ष निवासी उम्मरपुर नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद
4. सतेन्द्र पुत्र रामकुमार उम्र 25 वर्ष निवासी भर्रा थाना स्याना जनपद बुलंदशहर
एक अन्य को मृत घोषित कर दिया, अन्य लोग उपचाराधीन हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है
घायल व्यक्ति
1.सुमित पुत्र जयवीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी वालाखर नवावगंज फर्रूखाबाद
2.रिशू पुत्र मुकेश यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी खलवाडा अलीगंज
3.रवि पुत्र राजेश उम्र करीब 17 वर्ष निवासी जयसिंहपुर फर्रूखाबाद
4.विक्रान्त पुत्र पंकज सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नवावगंज
5.अतेन्द्र पुत्र रजिस्टर सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी नवावगंज
6.विशाल पुत्र सुग्रीव सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अचलिया बाकलपुर थाना नवावगंज
7.नितिन कुमार पुत्र विनोद कुमार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी 103 आवास विकास कालोनी एटा
8.दक्ष पुत्र दिवाकर उम्र करीब 10 वर्ष निवासी नई बस्ती टीपी नगर मेरठ
9.आनन्द सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी सेक्टर 34 नोएडा
10.अमन पुत्र भूप सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी दुनैया थाना बागवाला एटा
