ईओ से की वार्ता, समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका के सभासदों ने विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। बुधवार को दो दर्जन से ज्यादा सभासदों ने अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार को ज्ञापन देकर समाधान करने की मांग की। सभासदों ने बताया कि काफी दिनों से उपभोक्ताओं को ग्रहकर व जलकल के बिल व नोटिस बांटे जा रहे है। जिसमें काफी कमियां है। बढ़ा-चढ़ाकर बिल दिये जा रहे है। शिकायत करने पर कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की बिल संसोधन करने की शिकायत मिली है। सभासदों ने आक्रोश दिखाते हुए कहा कि शहर के लोगों का खुलेआम शोषण नहीं होने दिया जायेगा। जो कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। शहर में बांटे जा रहे ग्रहकर व जलकल के नोटिस को रोंका जाये और सभासद की अनुमति के बाद ही बिल बांटे जाये। जनहित में कार्य किया जाये। २४ मार्च को बोर्ड की बैठक में कमेटी गठित करने का प्रस्ताव दिया गया था। उसको अभी तक लागू नहीं किया गया है। सभासदों के द्वारा दिये गये प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया था, उसको लागू नहीं किया गया। ऐसे में सभासद आक्रोशित दिखे। सभासद असलम अंसारी ने १४-१५ जून तक समस्याओं का समाधान करने की बात कही। ऐसा न हुआ तो सभासद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सभासद अभिषेक अग्निहोत्री के आवास गंगानगर में सभासदों ने बैठक कर रणनीति बनाई और नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया, रफी अंसारी, फुरकान अहमद, अभिषेक अग्निहोत्री, नौशाद अहमद मंसूरी, सोनू बाजपेई, नन्हे पंडित, विश्वनाथ वर्मा, संजय वर्मा, मुदस्सिर, मोहम्मद मुनीश, छोटे अंसारी, गुलाम रसूल, आलोक मिश्रा, नवनीत कनौजिया मौजूद रहे।
जलकल/ग्रहकर विभाग के कर्मचारियों पर सभासदों ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप
